सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से पूर्ण करायें – कलेक्टर

रीवा 14 नवम्बर 2022. कलेक्टर मनोज पुष्प की अध्यक्षत में टीएल बैठक संपन्न हुई। बैठक में समय सीमा के पत्रों में विभागों द्वारा की गई कार्यवाही के साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत स्वप्निल वानखेड़े एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग अन्तर्गत संचालित सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ गति देकर पूर्ण करायें। कार्यों में यदि कोई दिक्कत हो तो उन्हें अवगत करायें ताकि उसका समाधान कारक निराकरण किया जा सके। उन्होंने जिले में स्वीकृत नवीन सड़कों के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा पूर्व की खराब सड़कों में सुधार कार्य कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण के प्रतिनिधि द्वारा उनका संधारण भी किया जाने का प्रावधान है यदि इसमें प्रतिनिधि द्वारा कार्य नहीं कराया जाता तो संबंधित को ब्लैक लिस्टेड करें।
बैठक में कलेक्टर ने हितग्राही मूलक योजनाओं के लक्ष्य के चार से पांच गुना प्रकरण बैंकों में प्रेषित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि अभियान चलाकर शिकायतों का समाधानकारक निराकरण करायें। कलेक्टर ने उपार्जन की तैयारियों की संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में सिर्फ जिले के किसानों से ही उपार्जन किया जायेगा बाहर के किसानों से उपार्जन किसी भी स्थिति में न हो इस पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में जिले के किसानों द्वारा बोई गई फसल की जानकारी प्रदर्शित होगी ताकि बाहर का किसान अपनी फसल न बेंच सके। उन्होंने बारदानों की उपलब्धता के साथ ही उपार्जन केन्द्रों के निर्धारण व अन्य तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *