एकता दौड़ का हुआ आयोजन राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई

रीवा 31 अक्टूबर 2022. सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन हुआ। कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। एकता दौड़ विवेकानंद पार्क से प्रारंभ होकर कालेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा, मृगनयनी चौक, सांई मंदिर, चक्रधर सिटी सेंटर, ताला हाउस होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में समाप्त हुई। विवेकानंद पार्क में कलेक्टर मनोज पुष्प ने उपस्थित जनों को एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी सहित महाविद्यालयों/विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *