फोटो निर्वाचक नामावली में 18-19 आयु वर्ग के समस्त मतदाताओं का नाम जोड़े

रीवा 03 अक्टूबर 2022. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक फोटो निर्वाचक नामावली में 18-19 वर्ष के समस्त मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान चलाया जाय। इस अभियान के अन्तर्गत 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम जोड़ने का अभियान बीएलओ के माध्यम से चलाया जाय। जिनकी आयु दिनांक एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष हो चुकी है उन शत-प्रतिशत मतदाताओं का नाम जोड़ा जाय।
उन्होंने कहा कि 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम जोड़ने के कार्य की समीक्षा में पाया गया है कि अभी इन युवा मतदाताओं के शत-प्रतिशत नाम नहीं जुड़े हैं। रजिस्ट्रार जनरल आफ इंडिया के आकड़ों के अनुसार राज्य के कुल 18-19 आयु वर्ग के व्यक्तियों का प्रतिशत कुल जनसंख्या का 2.6 प्रतिशत होता है। इसके अनुसार संबंधित जिले की अनुमानित जनसंख्या के अनुपात से 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की 2.6 प्रतिशत संख्या ली गयी है। जिले में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम फोटो निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *