पंचतत्व मे विलीन हुईं उद्योग मंत्री की चाची श्रीमती प्रभा देवी

उद्योग तथा खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के बड़े भाई श्री विनोद शुक्ल ने दिवंगत चाचीजी को मुखाग्नि दी ।इनकी  चाची श्रीमती प्रभा देवी शुक्ल का 94 वर्ष की आयु में दुखद निधन हुआ।  उनका गत एक माह से संजय गांधी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। उन्होंने मंगलवार को प्रात: काल के समय अंतिम सांस ली। उनके निधन की दुखद सूचना मिलते ही उद्योग मंत्री श्री शुक्ल भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर रीवा पहुंचे। उद्योग मंत्री हरिहरपुर में दिवंगत चाची श्रीमती प्रभादेवी शुक्ल के अंतिम संस्कार में शामिल हुये। अंतिम संस्कार में उनके परिवार के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुये।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *