मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना से 350 बुजुर्ग रीवा से तिरूपति हुए रवाना

रीवा 17 सितंबर 2022. जिले भर में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 17 सितम्बर से आरंभ हो गया है। अभियान 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। अभियान के प्रथम दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का पुन: शुभारंभ हुआ। जनसेवा अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना से रीवा के 350 बुजुर्ग विशेष ट्रेन से तिरूपति के लिए रवाना हुए। विशेष ट्रेन को सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा श्री राजेन्द्र शुक्ल तथा कलेक्टर मनोज पुष्प ने तीर्थदर्शन ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्रियों की कुशलक्षेम पूछी। बैण्ड बाजे तथा पुष्पहारों के साथ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए विशेष ट्रेन से विदा किया गया। स्टेशन पर यात्रियों को चाय-नाश्ता प्रदान किया गया।

तीर्थदर्शन ट्रेन में सतना तथा जबलपुर के तीर्थयात्री भी तिरूपति की यात्रा करेंगे। तीर्थदर्शन ट्रेन यात्रा पूरी होने के बाद 22 सितम्बर को वापस लौटेगी। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को भोजन, आवास, नाश्ता, चाय आदि की नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है। तीर्थयात्रियों ने तीर्थदर्शन योजना का लाभ देने के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। ट्रेन के रवाना होने के समय कलेक्टर मनोज पुष्प, डिप्टी कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी तथा बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के परिजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *