अंकुर अभियान के तहत पायनियर स्कूल में किया गया पौधारोपण

रीवा 20 अगस्त 2022. पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले भर में अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण किया जा रहा है। जिले के सभी शासकीय तथा निजी स्कूल भी समारोह पूर्वक पौधारोपण कर रहे हैं। इस क्रम में आनंतपुर में संत शिक्षा समिति द्वारा संचालित पायनियर स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में पौधे रोपित किये। उनके साथ-साथ शिक्षकों ने भी पौधे रोपित किये। रोपित पौधों का विवरण वायुदूत एप में अपलोड किया गया। पौधारोपण के साथ-साथ विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *