कलेक्टर एवं एसपी ने स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का किया निरीक्षण

रीवा 19 अगस्त 2022. शहर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय खेल परिसर का गत दिवस कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि आगामी सितम्बर माह तक शेष कार्यों को पूरा कराएं ताकि सितम्बर माह के अंत तक स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का लोकार्पण कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल में प्रगतिरत कार्यों के साथ ट्रैक के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने फिनिसिंग सहित बाउन्ड्रीवाल एवं गेट का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एमके धौलपुरी सहित निर्माण एजेंसी पीआईयू के अधिकारी व संविदाकार उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *