जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा निकाली गई विशाल बाइक रैली

रीवा 14 अगस्त 2022. आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा विशाल बाइक रैली निकाली गई। कलेक्टर कार्यालय रीवा से प्रारंभ हुई बाइक रैली का नेतृत्व रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी एवं एडीजीपी केपी व्यंकटेश्वर राव ने किया। रैली में डीआईजी मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, कमाण्डेंट साकेत पाण्डेय, जिला पंचायत के सीईओ स्वप्निल वानखेड़े सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

बाइक रैली रीवा से होकर गोविंदगढ़ पहुंची। सतना जिले की सीमा पर मुकुंदपुर के पास रैली का कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता ने ध्वज प्रदान कर स्वागत किया। तदुपरांत लगभग पाँच सौ बाइक सवारों की यह तिरंगा रैली बेला होते हुए वापस रीवा पहुंची।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *