जिले में कार्यालयों, घरों व सार्वजनिक स्थानों में लहरा रहे हैं तिरंगे

रीवा 13 अगस्त 2022. आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगह-जगह शान से तिरंगे लहरा रहे हैं लोग अपने घरों के साथ कार्यालयों व सार्जनिक स्थानों में भी उत्साह से तिरंगे लगा रहे हैं। बाईपास के पाथ ओरियंटल हाइवे में रैली निकाल कर लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जल जीवन मिशन अन्तर्गत बनायी गयी टंकियों, पीडब्ल्यूडी के एनएच कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, आईटीआई के सभी भवनों में तिरंगा फहराया गया। अधिकारियों ने अपने घरों में भी गौरव के प्रतीक तिरंगे को फहराया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *