सोनल दिल्ली में करेंगी राष्ट्रीय परेड का नेतृत्व ज्योति देंगी सलामी

रीवा 25 जनवरी 2019. शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रीवा की कैडिट सोनल मिश्रा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली के राजपथ पर परेड करती हुई राष्ट्र का नेतृत्व करेगी।
कैडिट ज्योति पाण्डेय भी राष्ट्रीय स्तर पर गार्ड ऑफ आनर में चयनित होकर रायफल के साथ दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं थल सेना अध्यक्ष, वायु सेना, जल सेना के अध्यक्ष को गार्ड ऑफ आनर में सलामी देंगी। दोनों ही कैडिट ने राष्ट्रीय स्तर पर शा. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रीवा का नाम गौरवान्वित किया है। कैडिटो की इस सफलता के लिए कर्नल बी.के. शर्मा 3 एम.पी. बटालियन, प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय डॉ. नीता सिंह एवं मेजर विभा श्रीवास्तव एन.सी.सी. आफीसर ने बधाई दी है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *