जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों का शपथ ग्रहण समारोह कल

रीवा 07 अगस्त 2022. जिला पंचायत रीवा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों का शपथ ग्रहण समारोह आज 8 अगस्त को प्रात: 11 बजे पद्मधर पार्क में आयोजित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम, सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र, सांसद राज्यसभा श्री राजमणि पटेल, पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल, विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक मनगवां श्री पंचूलाल प्रजापति, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर श्री श्यामलाल द्विवेदी, विधायक मऊगंज एवं सदस्य पिछड़ावर्ग आयोग श्री प्रदीप कुमार पटेल एवं विधायक सेमरिया श्री के.पी. त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *