उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल कल करेंगे नवनिर्मित रीवा कुलपति आवास का लोकार्पण

 

लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से रीवा विश्वविद्यालय परिसर मे नवनिर्मित कुलपति आवास का कल 10 तारीख रविवार को उद्योग एवं खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल लोकार्पण करेंगे।पुनर्घनत्वीकरण अधोसंरचना विकास के तहत मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित कराये गए इस भवन से रीवा विश्वविद्यालय के कुलपति को अपना नया आवास विश्वविद्यालय परिसर मे ही सुलभ हो जायेगा ।विश्वविद्यालय परिसर मे ही कुलपति निवास होने से विश्वविद्यालय प्रबंधन को भी लाभ मिलेगा तथा प्रशासकीय कार्यों के संपादन मे आसानी होगी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *