कलेक्टर ने रिवर फ्रंट तथा रतहरा तालाब में चल रहे कार्यों का लिया जायजा निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें – कलेक्टर

रीवा 10 फरवरी 2022. रीवा नगर निगम क्षेत्र में पुनर्घनत्वीकरण योजना से विभिन्न निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। नवागत कलेक्टर मनोज पुष्प ने पुनर्घनत्वीकरण योजना से बनाए जा रहे बीहर रिवर फ्रंट के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने रतहरा तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। स्वीकृत निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे कराएं। तकनीकी अधिकारी निर्माण कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। निर्माण एजेंसी की कठिनाईयों को दूर करते हुए निर्माण कार्यों में गति लाएं। निरीक्षण के समय आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह, सहायक यंत्री वीर सिंह, हिमांशु वर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box