अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र में हुआ वृक्षारोपण

रीवा 12 जनवरी 2022. पहडि़या स्थित अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र में बनाये जा रहे विद्युत उत्पादन इकाई का आज पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल एवं गुढ़ विधायक श्री नागेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी भी उपस्थित रहे। अतिथियोंने संयंत्र में सघन वृक्षारोपण कराये जाने की श्रृंखला में पौधे रोपे। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन विद्युत इकाई को पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा, जिला पंचायत के सीईओ स्वप्निल वानखेड़े सहित अधिकारी तथा प्रबंधन संयंत्र के कर्मचारी व स्थानीय जन उपस्थित रहे ।

 

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *