वीर नारी एवं उनके परिजनों का सांसद ने किया स्वागत

रीवा 25 नवम्बर 2021. राष्ट्रपति माननीय श्री रामनाथ गोविंद द्वारा देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले रीवा के लाल शहीद दीपक सिंह को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। महामहिम के हाँथों वीर नारी श्रीमती रेखा सिंह ने राष्ट्रपति भवन में वीर चक्र ग्रहण किया। वीर चक्र प्राप्त कर रीवा वापस आने पर वीर नारी एवं उनके परिजनों का रेलवे स्टेशन में सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने भावपूर्ण स्वागत किया। सांसद ने वीर शहीद के परिजनों से मुलाकात कर नतमस्तक होकर वीर पुत्र के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इस दौरान परिजनों की आंखों में आत्मीयता के आंसू थे। रेलवे स्टेशन रीवा में श्री विवेक गौतम के नेतृत्व में युवाओं ने वीर नारी रेखा सिंह, भाई श्री प्रकाश सिंह और पिता श्री गजेन्द्र सिंह का भव्य स्वागत किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *