जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए जनजातीय वर्ग के व्यक्ति भोपाल रवाना हुए

रीवा 14 नवम्बर 2021. बिरसा मुण्डा जयंती आज 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी जा रही है। भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी होगे।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संभाग अन्तर्गत सिंगरौली एवं सीधी जिले के जनजातीय वर्ग के व्यक्तियों को लेकर विशेष बसें रीवा से भोपाल के लिए रवाना हुई।

बसों के रवाना होने के अवसर पर मार्तण्ड स्कूल परिसर में पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *