मुख्यमंत्री कल करेंगे विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम की साइकिल यात्रा का समापन

रीवा 30 अक्टूबर 2021. मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 31 अक्टूबर को रीवा जिले के देवतालाब आएंगे। मुख्यमंत्री  चौहान देवतालाब स्टेडियम में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम की आठ दिवसीय साइकिल यात्रा का समापन करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 31 अक्टूबर को दोपहर 12.40 बजे हवाई पट्टी मंदसौर से वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे हवाई पट्टी चोरहटा रीवा पहुंचेंगे। हवाई पट्टी से दोपहर 2.15 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे देवतालाब पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान देवतालाब में नवनिर्मित कालेज भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान इसके बाद स्टेडियम देवतालाब में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में साइकिल यात्रा का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान शाम 4.10 बजे हेलीकाप्टर से देवतालाब से प्रस्थान कर शाम 4.25 बजे हवाई पट्टी चोरहटा रीवा पहुंचेंगे। यहाँ से शाम 4.30 बजे वायुयान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *