पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक ने कमिश्नर एवं कलेक्टर के साथ किया अस्पताल का भ्रमण, कैंसर यूनिट का संचालन अस्पताल प्रबंधन द्वारा होगा

रीवा 27 सितंबर 2021. पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गत दिवस संजय गांधी अस्पताल व गांधी मेमोरियल अस्पताल का भ्रमण कर निर्माणधीन कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कायाकल्प अभियान के तहत गायनी विभाग में आपरेशन थियेटर तथा प्रतीक्षा कक्ष का शेष निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान कमिश्नर श्री अनिल सुचारी व कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान विधायक रीवा श्री शुक्ल ने वर्ग यूनिट के निर्माण कार्य को देखा तथा इसे एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिये। कैंसर यूनिट की व्यवस्थाओं को गति देते हुए मशीनरी और सुविधाओं की पूर्ति कर अस्पताल प्रबंधन द्वारा संचालन की बात कही गयी। इस दौरान रेडियो थेरेपी की सुविधा पुन: प्रारंभ करने पर भी सहमति रही ताकि अधिक से अधिक मरीजों को इसकी सुविधा मिल सके। भ्रमण के दौरान डीन डॉ. मनोज इंदुरकर, अधीक्षक डॉ. अवतार सिंह, कैंसर यूनिट प्रभारी डॉ. प्रियंक शर्मा, सहित चिकित्सक व निर्माण एजेंसी के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *