मोदी सरकार के सात साल पूरा होने के उपलक्ष्य मे हुआ फल और मास्क का वितरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 7 वर्ष एवं मोदी-2 के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत आज रीवा विधान सभा अंतर्गत ग्राम लौआ में पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने स्थानीय ग्रामीण जनों को फल एवं मास्क वितरण किया।
इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह , ग्रामीण मंडल प्रभारी प्रेम प्रकाश पांडे , वरिष्ठ नेता छत्रपाल सिंह , महेंद्र तिवारी , डॉ राजेश सिंह सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 
Facebook Comments Box