अंकुर कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने वृक्षारोपण के लिये वितरित किये पौधे


अंकुर कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने वृक्षारोपण के लिये वितरित किये पौधे
रीवा 10 जुलाई 2021. अंकुर कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह एवं जिले के समस्त विधायकगणों ने जिले के नागरिकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को पौधे वितरण कर ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपने हेतु प्रेरित किया। विदित हो कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से एक-एक पौधा रोपण करने की अपील की है। इसी उद्देश्य से अंकुर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। तदनुक्रम में कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी द्वारा नागरिको को पौधरोपण को प्रोत्साहित करने के लिए, वायुदूत एप डाउनलोड करने व पौधरोपण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर जन अभियान परिषद एवं रेडक्रास सोसायटी द्वारा कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद जिला रीवा के जिला समन्वयक प्रवीण पाठक द्वारा किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *