मुख्यमंत्री श्री चौहान समान फ्लाईओवर पुल का कल करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

रीवा 14 जून 2021. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल माध्यम से 15 जून को नवनिर्मित समान फ्लाईओवर पुल का लोकार्पण करेंगे। इसका निर्माण 43 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से बनारस-नागपुर मार्ग में रीवा शहर के नवीन बस स्टैण्ड के समीप किया गया है। इसका निर्माण मध्यप्रदेश सेतु निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। लोकार्पण समारोह समान तिराहा नवीन बस स्टैण्ड में दोपहर 3 बजे आरंभ होगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर नवनिर्मित फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। समारोह की शुरूआत दोपहर 3 बजे कन्या पूजन से होगी। इसके बाद पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा श्री राजेन्द्र शुक्ल समारोह में स्वागत उद्बोधन देंगे। इसके बाद सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र तथा विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम अपना उद्बोधन देंगे। इसके बाद लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद राज्यसभा श्री राजमणि पटेल, विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक त्योंथर श्री श्यामलाल द्विवेदी, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां श्री पंचूलाल प्रजापति, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल तथा विधायक सेमरिया श्री केपी त्रिपाठी शामिल होंगे। समारोह का आयोजन कोविड प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते हुए किया जायेगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *