पूर्व मंत्री श्री शुक्ल की पहल से पीडि़त को मिली चार लाख की सहायता

रीवा 03 जून 2021. रीवा शहर के बांसघाट निवासी रमेश बहेरिया के पुत्र मनोज बहेरिया की मार्च माह में कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा श्री राजेंद्र शुक्ल की पहल पर मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। एसडीएम हुजूर शैलेंद्र सिंह ने राजस्व परिपत्र 6-4 के तहत प्रकरण दर्ज करके प्राकृतिक आपदा में चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की। विधायक श्री शुक्ल ने पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। सहायता राशि निकटतम वारिस के बैंक खाते में जारी कर दी गई है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *