परिचय सम्मेलन में पहुंचे ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल

rewa242016- rsji

जनसम्पर्क मंत्री स्थानीय वृंदावन गार्डन पहुंचे जहां उन्होंने अखिलभारतीय अग्रवाल युवक- युवती परिचय सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुये राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा अग्रवाल समाज ने रचनात्मक कार्यों के द्वारा अपनी पहचान बनाई है और रीवा के विकास में इस समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर महापौर ममता गुप्ता, मदनमोहन अग्रवाल, विधायक मनोज अग्रवाल तथा गणेश अग्रवाल सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box