वैश्‍य महासम्‍मेलन तथा शिव बारात समिति ने सौंपी पांच ऑक्‍सीजन आपूर्ति मशीनें

रीवा 24 अप्रैल 2021. कोरोना संक्रमण को रोकने तथा इससे पीडि़तों की मदद के लिये सभी मिलजुलकर सहयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में वैश्‍य महा सम्‍मेलन तथा शिव बारात समिति ने संयुक्‍त रूप से ऑक्‍सीजन आपूर्ति मशीनें पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा श्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल तथा कलेक्‍टर डॉ. इलैयाराजा टी की उपस्थिति में कोरोना पीडि़तों की सहायता के लिये प्रदान की। वैश्‍य महासम्‍मेलन तथा शिव बारात समिति ने कहा कि वे संयुक्‍त रूप से कोरोना संकट से लड़ने में शासन तथा प्रशासन के साथ हैं तथा हर संभव मदद के लिये तत्‍पर हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्रीमती इला तिवारी, डीन मेडिकल कालेज डॉ. मनोज इंदुलकर, अधीक्षक संजय गांधी हास्पिटल डॉ. एसडी गर्ग, डॉ. नरेश बजाज सहित वैश्‍य महासम्‍मेलन के प्रदेश उपाध्‍यक्ष व शिव बारात समिति के अध्‍यक्ष मनीष गुप्‍ता, कमलेश अग्रवाल, प्रतीक मिश्रा, श्रीमती शशि गुप्‍ता, केके गुप्‍ता, सुनील अग्रवाल, सुमित गुप्‍ता, बंसी साहू, मोहित गुप्‍ता, कन्‍हैया गुप्‍ता, योगेश अग्रवाल, विनोद गुप्‍ता, लवकुश गुप्‍ता, श्रेष्‍ठ गुप्‍ता व अन्‍य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *