पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने पहडि़या प्लांट संचालन की समीक्षा की

रीवा 07 अप्रैल 2021. पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में पहडि़या कचरा संयंत्र के संचालन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि वेस्ट टू एनर्जी के लिये बनाये जा रहे विद्युत उत्पादन इकाई के कार्य को गति दें। उन्होंने कहा कि जब तक पावर प्लांट प्रारंभ नहीं होता तब तक आरडीएफ के उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्लांट में पौधे लगाने का कार्य धीमा है जिसे गति देकर पूरा करायें। बैठक में कलेक्टर इलैयाराजा टी, कमिश्नर नगर निगम मृणाल मीणा, कार्यपालन यंत्री एसके चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे सहित संयंत्र संचालन से संबद्ध एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *