पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेंद्र शुक्ल ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

रीवा. 18.02.2021. स्व. मान सिंह टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामंेट का समापन आज पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेंद्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। श्री शुक्ल ने टूर्नामेंट में भाग लेते हुए मैदान में स्वयं खेल कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।
करहिया नं.-1 में आयोजित टूर्नामेंट के समापन अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि खेल आपस में भाईचारे की भावना पैदा करते हैं, इससे जहां एक ओर स्वस्थ्य शरीर का निर्माण होता है वहीं दूसरी ओर स्वच्छ समाज का निर्माण होता है। खेल में भाग लेने वाली टीमों में एक टीम जीतती है तथा दूसरी को हार मिलती है, मगर हारी हुई टीम के खिलाड़ियों को इसे खेल भावना से लेना चाहिए तथा आगामी प्रतिस्पर्धा में पूरी तैयारी के साथ भाग लेने की कोषिष करनी चाहिए ताकि सफलता मिले।
इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य अभिमान सिंह, अंकुष, पवन, गोलू, अभय, शुभम, अखिल, राजा, रिषभ, भोला, विनायक सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *