शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय मे शिक्षा नीति 2020 पर राष्ट्रीय सेमीनार कल

शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा मे दिनांक 13.02.2021 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: उच्च शिक्षा के परिपेक्ष्य मे राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया है जिसमे राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा की जायेगी । उक्त कार्यक्रम डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा— शहडोल संभाग तथा प्राचार्य शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा के संरक्षण मे आयोजित किया जा रहा है उक्त सेमीनार मे प्रमुख रुप से डॉ. सुमन सिंह प्राध्यापक प्राणिशास्त्र, डॉ. डी.पी. शुक्ला प्राध्यापक गणित, डॉ. रवीन्द्र नाथ तिवारी प्राध्यापक भू—गर्भ शास्त्र, डॉ. आर.के.तिवारी, प्राध्यापक भौतिक शास्त्र , डॉ. श्री गोपाल श्रीवास्तव ग्रंथपाल अपनी बात रखेंगे । उक्त कार्यक्रम का संयोजक डॉ. ओ.पी. गुप्ता, आयोजक सचिव डॉ. भारतेन्दु मिश्र, संह संयोजक डॉ. एस. शुक्ल एवं डॉ. के.एल. जैसवाल को बनाया गया है। कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुये उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी गूगल मीट पर किया जायेगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *