पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिवर फ्रंट निर्माण की समीक्षा की

रीवा 27 जनवरी 2021. पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में बनाये जा रहे बीहर रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अब तक हुए निर्माण की अद्यतन जानकारी निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर इलैयाराजा टी, एसडीएम हुजूर फरहीन खान, तहसीलदार आरपी त्रिपाठी, जिला गौसंवर्धन बोर्ड उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, निर्माण एजेंसी हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *