पूर्व मंत्री रीवा विधायक ने सीधी सिंगरौली मार्ग निर्माण की अद्यतन स्थिति की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से समीक्षा की

रीवा 25 जनवरी 2021. पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधी सिंगरौली सड़क मार्ग निर्माण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सांसद सीधी श्रीमती रीति पाठक भी जुड़ी। इस दौरान सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मार्ग की अद्यतन स्थिति की जानकारी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर सिंगरौली, सड़क परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी श्री शर्मा, एसीसीएफ सुनील अग्रवाल, वन संरक्षक ए.के. सिंह, सीधी एवं सिंगरौली के वन मण्डलाधिकारी, मुख्य अभियंता एपीआरडीसी आशुतोष मिश्रा, जीएम आरडीसी सीधी श्री पाठक उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *