रीवा विधायक पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिवरफ्रंट निर्माण का किया निरीक्षण

12 दिसंबर 2020.

आज प्रातः भ्रमण के दौरान रीवा में निर्माणाधीन रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य एवं स्थल का निरीक्षण  रीवा विधायक पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा किया गया। भ्रमण के दौरान स्थानीय जनों को आश्वस्त करते हुए विधायक ने कहा कि रिवर फ्रंट निर्माण में जिनकी जमीनें व मकान आएंगे उन्हें शासन स्तर से पुनर्वास एवं पुनर स्थापन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी। यह रिवर फ्रंट रीवा वासियो के लिए वरदान साबित होगा, इसके बन जाने से एक ओर जहां रीवा में बाढ़ जैसी समस्या से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर रिवर फ्रंट की भव्यता लोगों के आकर्षण का केंद्र भी रहेगा। इस दौरान कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी, आयुक्त नगर निगम  मृणाल मीणा एवं एसडीएम हुजूर फरहीन खान उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *