पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक ने कायाकल्प अभियान के तहत कराये जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

रीवा 23 नवम्बर 2020. गांधी स्मारक चिकित्सालय में कायाकल्प अभियान के तहत कराये जा रहे पुर्नरूद्धार कार्यों का आज प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर इलैयाराजा टी भी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान विधायक श्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि गुणवत्ता के साथ शीघ्र सभी कार्यों को पूरा करायें। उन्होंने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पीछे नाला निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया तथा निर्देश दिये कि नाले का निर्माण कराते हुए इसे पूरी तरह ऊपर से ढंकने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। विधायक श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर्स व स्टाफ के लिये बनाये जाने वाले आवासीय परिसर के स्थल का निरीक्षण किया तथा निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि सभी प्राथमिक औपचारिकताओं को पूरा कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराये। इससे पूर्व विधायक श्री शुक्ल ने स्टेडियम के बगल में निर्माणाधीन स्पोर्टस काम्पलेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को ट्रैक एवं फुटवाल ग्राउण्ड के स्टैण्डस का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्पोटर्स काम्पलेक्स के बन जाने से एक ही परिसर में सभी प्रकार की खेल सुविधाओं का लाभ खिलाड़ियों को मिलने लगेगा। इस दौरान निर्माण विभाग के अधिकारी व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *