पूर्व मंत्री श्री शुक्ल ने रीवा कबड्डी प्रीमियर लीग का किया शुभारंभ

रीवा 19 नवम्बर 2020. पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित चार दिवसीय रीवा कबड्डी प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का गायन भी किया गया। कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन 20 नवम्बर तक किया जायेगा।
इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। इससे हमारे दिमाग व शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद मिलती है। खेल गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों की उपलब्धियों में बढ़ोत्तरी होती है। खेल बच्चों के जीवन में बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता है। खेल हमें जीवन में आने वाली चुनौतियों से लड़ना सिखाती हैं। कबड्डी प्रीमियर लीग के शुभारंभ अवसर पर विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी सहित टूर्नामेंट के आयोजकगण तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *