अमर शहीद बिरसा मुंडा का स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान है – राजेन्द्र शुक्ल

रीवा 15 नवम्बर.

आज अमर शहीद बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार रीवा में आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीद बिरसा मुंडा के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित तथा माल्यार्पण कर रीवा विधायक पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने उन्हें नमन किया। राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि अमर शहीद बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान दिया हैं। हम सभी को बिरसा मुंडा जी के व्यक्तित्व को अपने अंदर उतारने की आवश्यकता है। आदिवासी समाज भोला, ईमानदार और गंगा के समान पवित्र है। मध्य प्रदेश सरकार आदिवासी समाज के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। आइये, इनके दिखाये मार्ग पर चलते हुए समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान दें।

आज कार्यक्रम में विधायक सेमरिया  केपी त्रिपाठी , कलेक्टर  इलैयाराजा टी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विभा पटेल , संयुक्त कलेक्टर  अरविंद कुमार झा, कोल समाज के प्रतिनिधि  मुन्नालाल रावत  सहित आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *