माता के दर पर पहुंचे पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल,माँगा देश की सुख- समृद्धि का आशीर्वाद

शहड़ोल/अनूपपुर । शनिवार , 17 अक्टूबर को शारदेय नवरात्रि के प्रथम दिवस मप्र सरकार के पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल  शहडोल स्थित  कंकाली माता के दर्शन करने माता के  दरबार में पहुंच कर
विधि विधान के साथ माता रानी की पूजा अर्चना की।
पूर्व मंत्री  रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल इन दिनों अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी होने के कारण विगत दो सप्ताह से अनूपपुर में निवासरत हैं । कंकाली माता के दर्शन करने वे शनिवार सुबह शहडोल स्थित मन्दिर पहुंचे तथा यहाँ पूरे भक्ति भाव से माता की आराधना की। श्री शुक्ल ने माता  से देश की सुख ,समृद्धि की प्रार्थना की।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *