मुख्यमंत्री श्री चौहान की विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज से भेंट

250316n6.jpg su1

सिंहस्थ- 2016 में राजनयिकों और राजदूतों के आमंत्रण एवं मेहमान नवाजी के बारे में की चर्चा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव श्री हरिरंजन राव भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अगले माह होने वाले सिंहस्थ महाकुम्भ के लिये राज्य सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने अन्य देशों से आमंत्रित किये गये राजनयिकों और राजदूतों के बारे में भी जानकारी दी। श्री चौहान ने बताया कि सिंहस्थ बहुत बड़ा आयोजन है और यह न सिर्फ राज्य सरकार बल्कि पूरे देश की प्रतिष्ठा का विषय है। श्री चौहान ने अनुरोध किया कि विदेश मंत्रालय इस कार्य में राज्य सरकार का सहयोग करे, जिससे विदेशी मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को आश्वासन दिया कि विदेश मंत्रालय विदेशी मेहमानों एवं राजदूतों के आमंत्रण और इससे जुड़े मुद्दों का पूरी तरह ख्याल रखेगा और सुनिश्चित करेगा कि विदेशी मेहमानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *