मुख्यमंत्री श्री चौहान तीन सितम्बर को आयेंगे रीवा

रीवा 01 सितम्बर 2020. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तीन सितम्बर को रीवा आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान तीन सितम्बर को प्रात: 10.50 बजे भोपाल से शासकीय वायुयान से प्रस्थान कर 11.50 बजे हवाई पट्टी चोरहटा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रीवा में संबल योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, पथ पर विक्रय करने वाले विक्रेताओं को स्वनिधि योजना के तहत ऋण राशि तथा अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा पूर्ण कराये गये निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे वायुयान से उमरिया जिले के लिये प्रस्थान करेंगे। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा एवं अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *