जनसम्पर्क मंत्री श्री शुक्ल द्वारा पूर्व मंत्री श्री सत्येन्द्र पाठक के निधन पर शोक व्यक्त
जनसम्पर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विधायक श्री संजय पाठक के पिताजी पूर्व मंत्री श्री सत्येन्द्र पाठक के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. श्री पाठकसमाजसेवी, धर्मनिष्ठ, शांत स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्ति थे। स्व. श्री सत्येन्द्र पाठक का कटनी में करीब 77 वर्ष की आयु में बीमारी के दौरान निधन हो गया।
श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Facebook Comments Box
