स्वतंत्रता संग्राम तथा लोकतंत्र सेनानियों का उनके घर पर ही होगा सम्मान

रीवा 13 अगस्त 2020. आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों का उनके घर पर ही सम्मान किया जायेगा। कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण स्वतंत्रता दिवस में सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं किये जा रहे हैं। जिसके कारण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों को उनके घर पर ही शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया जायेगा। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों को उनके क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता दिवस पर उनके घर जाकर शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित करने के निर्देश दिये हैं। इसकी सूची सभी एसडीएम कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *