मुख्यमंत्री डॉ. यादव अल्प प्रवास पर पहुंचे रीवा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अल्प प्रवास पर पहुंचे रीवा
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

रीवा 19 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निर्धारित अल्प प्रवास के तहत भोपाल से वायुयान द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री का विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, डीआईजी हेमंत चौहान, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी गुरकरन सिंह, आयुक्त नगर निगम रीवा अक्षत जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। रीवा में संक्षिप्त ठहराव के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मैहर जिले के लिए रवाना हो गए। मैहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री पुनः हेलीकॉप्टर द्वारा रीवा एयरपोर्ट वापस लौटे। रीवा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री वायुयान से इंदौर के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के इंदौर प्रस्थान के समय एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, श्री राजेश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *