केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ा

23-03-16 r prasad

केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को होली का ताेहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते में गत जनवरी से लिए छह प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आज यहां हुयी बैठक में सभी केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में गत एक जनवरी से छह प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया गया।
संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि इस फैसले से 50 लाख कर्मचारियों तथा 58 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *