होली पर राष्ट्रपति की बधाई

pranab-mukherjee

राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है कि उल्लासपूर्ण होली के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

होली का पर्व हमारे बहुसांस्कृतिक समाज के जीवंत रंगों का प्रतीक है। सहिष्णुता और सौहार्द की भावना हमारी संस्कृति और सभ्यता का मूल है। आशा करता हूं कि होली का यह त्योहार बहुलवाद की भावना से मनाया जाएगा और नागरिकों के बीच भाईचारा बढ़ेगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *