हरिहर धाम रीवा मे कोई भी व्यक्ति भूंखा न रहे जनसेवा कार्य लगातार जारी है

06 जून रीवा। “कोई भी नागरिक भूखा ना रहे”  रीवा विधायक, मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री   राजेंद्र शुक्ल  के आव्हान पर  “भैयालाल शुक्ल सेवा संस्थान” एवं “नागरिक मंच” के तत्वावधान में शनिवार को भी जनसेवा का क्रम जारी रहा।

गौरतलब है कि यूपी, बिहार सहित विभिन्न प्रांतों की ओर जाने वाले प्रवासी श्रमिक भाई बहनों, राहगीरों, गरीबों, मजबूरों एवं जरूरतमंदों  के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग हरिहरधाम ‘अन्नक्षेत्र’ में लॉकडॉउन काल से प्रारंभ किया गया जनसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। जनसेवा की इसी कड़ी में शनिवार को ‘अन्नक्षेत्र’ में नेपाल जाने वाले प्रवासी नागरिकों का जत्था पहुंचा जो भोजन ग्रहण कर अन्नक्षेत्र की जनसेवा से प्रसन्न होकर उत्तर प्रदेश नेपाल बार्डर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। विधायक प्रतिनिधि विवेक दुवे एवं कैलाश कोटवानी के कुशल प्रबंधन में चल रहे इस जनसेवा कार्य में आज संजय गुप्ता, शंकर सहानी एवं कौशल गुप्ता प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *