जेपी एसोसिएट्स ने पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल को सौंपे एक हजार पीपीई किट

रीवा 14 मई 2020. कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सकीय स्टाफ व कोरोना वारियर्स को उपयोग में आने वाले पीपीई किट अति महत्वपूर्ण हैं। जेपी एसोसिएट्स द्वारा आज एक हजार पीपीई किट श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा को सौंपे गये। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल को जेपी एसोसिएट्स के चेयरमैन मनोज गौड़ ने पीपीई किट सौंपे। भारत सरकार द्वारा प्रमाणित सात लाख रूपये की लागत के पीपीई किट के सौंपे जाने के अवसर पर डीन मेडिकल कालेज एपीएस गहरवार, अधीक्षक डॉ. पीके लखटकिया, डॉ. मनोज इंदुलकर, जेपी एसोसिएट्स डीएस राणा सहित चिकित्सक उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *