अस्पताल सहित अन्य आवश्यक सर्विसेज, आफिस, पुलिस स्टेशन आदि में पूर्ववत प्रकाश की व्यवस्था रहे

प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर  5 अप्रैल को अपने घरों की सिर्फ लाइटें बंद करें
विद्युत के अन्य उपकरण बंद करने की आवश्यकता नहीं
रीवा 04 अप्रैल 2020. देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आव्हान किया है कि सभी देशवासी आज 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की सभी लाइटें बंद कर बालकनी पर मोमबत्ती, दिया, टार्च या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाकर कोरोना को हराने के लिए संकल्पित हों। इसी तारतम्य में कलेक्टर बसंत कुर्रे द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर सभी लोग अपने घरों की सिर्फ लाइटें ही बंद करें। विद्युत से चलने वाले अन्य उपकरण जैसे कम्प्यूटर, टीवी, पंखे, रेफ्रिजरेटर, एसी को बंद करने की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ और सिर्फ लाइट के स्विच ही बंद करना है। अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग जीडी त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा निर्देशित किया गया है कि इस अवधि में अस्पताल सहित अन्य आवश्यक सर्विसेज, आफिस, पुलिस स्टेशन आदि में पूर्ववत प्रकाश की व्यवस्था रहे। प्रधानमंत्री जी द्वारा घरों की लाइट बंद कर कोरोना को हराने के लिए लोगों से दीप जलायें मनोबल बढ़ायें का आव्हान किया गया है।

Facebook Comments Box