विपक्ष द्वारा सुरक्षा को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

07 मार्च 2020 भोपाल.  भाजपा विधायको पर मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा द्वेषपूर्ण कार्यवाही किये जाने उनकी पैतृक सम्पत्ति को नेस्तनाबूद किये जाने एवं भाजपा विधायकों की सुरक्षा हटाएँ जाने को लेकर विधायकों एवं उनके परिवार के जीवन की सुरक्षा की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष  गोपाल भार्गव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा मप्र के वरिष्ठ नेता  नरोत्तम मिश्रा  , राजेन्द्र शुक्ल  , हरि शंकर खटीक,  विश्वास सारंग, ,  रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर,  प्रदीप पटेल, विष्णु खत्री,  लोकेंद्र पाराशर,  शिवराज डाबी  सम्मलित रहे ।

Facebook Comments Box