भाजपा का विशाल चक्काजाम आंदोलन कल

29 जनवरी रीवा.

भारतीय जनता पार्टी विधान सभा क्षेत्र रीवा के  विधायक पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल  मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसान विरोधी कार्य के विरोध में विशाल चक्का जाम का आयोजन ढ़ेकहा तिराहा भाजपा कार्यालय के पास दिनांक 30.01.2020 को समय सुबह 11:00 बजे किया जायेगा। जिसमें किसानों की धान खरीदी, किसानों की कर्ज माफी, बिजली के बिल के संबंध में व आवारा पशुओं की समस्या को लेकर यह चक्का जाम आयोजित किया गया है। राजेन्द्र शुक्ल ने उक्त किसानों की समस्याओं को स्वयं स्थल में जाकर देखा व उनकी समस्याओं से व्यथित होकर चक्का जाम का निर्णय लिया गया है। क्षेत्र में निवासरत समस्त किसान बन्धुओं एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने का आग्रह के साथ। यह जानकारी रीवा भाजपा अध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा जारी की गई।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *