विधायक ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट सेमरिया मे सम्पन्न

23 दिसम्बर 2019
सेमरिया

सेमरिया मे विधायक ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के साथ भव्य समापन

कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि विंध्य विकास पुरुष, पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल  एवं कार्यक्रम अध्यक्ष रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा  के साथ विधायक कप कराने वाले सेमरिया विधायक के.पी.त्रिपाठी उपस्थित रहे।   विजेता जय बसामन मामा टीम को विधायक ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपए का नगद इनाम एवं उपविजेता कटनी टीम को ट्रॉफी के साथ पचास हजार रुपए का नगद इनाम, तथा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को एक मोटरसायकल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
साथ ही फाइनल मैच के साथ समापन कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के साथ साथ हजारों की तादाद में सेमरिया क्षेत्र के खेलप्रेमियों के उत्साह एवं भावनाओं को देखते हुए सरदार भगत सिंह स्टेडियम को और विकसित करने एवं बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए विधायक निधि से दस लाख रुपए देने की घोषणा भी सेमरिया विधायक नेे की।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *