नवागत कलेक्टर बसंत कुर्रे ने पद्भार ग्रहण किया

रीवा 11 दिसम्बर 2019. रीवा जिले के नवागत कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे ने कल कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पद्भार ग्रहण किया। श्री कुर्रे इसके पूर्व श्योपुर जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। श्री कुर्रे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में प्रदेश के इन्दौर, उज्जैन, होशंगाबाद, जबलपुर, छतरपुर तथा अन्य जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं। श्री कुर्रे ने डेली कालेज इन्दौर, सेन्ट स्टीफेन्स कालेज नई दिल्ली तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में शिक्षा ग्रहण की है।
पद्भार ग्रहण करने के बाद श्री कुर्रे ने अधीनस्थ अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा, एडीएम इला तिवारी, सहायक कलेक्टर शिशिर गेमावत, एसडीएम फरहीन खान तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *