कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

04 अक्टूबर रीवा
पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष      भाजपा      शिवराज सिंह चौहान , एवं पूर्व मंत्री रीवा विधायक  राजेन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार के वादाखिलाफी एवं किसानो-आमजनों के हितो के लिए रीवा मुख्यालय स्थित व्यंकट भवन के सामने आमसभा को संबोधित किया ।तत्पश्चात्  शिवराज सिंह चौहान  की आगुवाई में विशाल जनसमूह के साथ आयुक्त रीवा को महामहिम राज्यपाल  के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की कर्जमाफी, बढ़े हुए बिजली बिल की माफी एवं अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर किसान भाइयों को मुआवजा देने की मांग रखी तथा प्रदेश सरकार के विरोध स्वरूप बढ़े हुए बिजली बिलों की प्रतियां, बैकों द्वारा किसानों को दी गई नोटिस की प्रतियां जलाई।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *