धान उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन कल तक

रीवा 24 अक्टूबर 2019. धान उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 25 अक्टूबर तक किया जायेगा। कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि पंजीयन हेतु इच्छुक किसान अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र सदस्य आईडी की प्रति या पेन कार्ड, ऋण पुस्तिका, वनाधिकार पट्टाधारी पट्टे की प्रति, सिकमीदर किसानों को सिकमी अनुबंध की प्रति एवं गतवर्ष किसान पंजीयन पर्ची का हस्ताक्षरित पिं्रटआउट अपने साथ लेकर आयें।
उन्होंने बताया कि गतवर्ष खरीफ उपार्जन हेतु जिन किसानों ने पंजीयन कराया था उन्हें नया पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि उन्हें पुराने पंजीयन का नवीनीकरण कराना होगा। जिन किसानों द्वारा गतवर्ष के पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराया जायेगा उनके पंजीयन में फसल खरीदी नहीं हो सकेगी। अत: सभी किसान धान विक्रय के पंजीयन का नवीनीकरण अवश्य करा लें। पंजीयन नवीनीकरण का कार्य जिले में निर्धारित पंजीयन केन्द्र पर आवेदन देकर या एमपी किसान मोबाइल एप्लीकेशन एवं ई-उपार्जन वेब एप्लीकेशन के माध्यम से कर सकते हैं। गतवर्ष खरीफ उपार्जन हेतु 45292 कृषक पंजीकृत थे। इसमें से अब तक 43 हजार से अधिक किसानों ने अपना पंजीयन करा लिया है। शेष किसान भी खरीदी केन्द्रों जाकर अपना पंजीयन करा लें। जिससे उन्हें शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य में धान के उपार्जन का लाभ मिल सके।

Facebook Comments Box